IAS थे इसलिए देखा करीब से! भ्रष्टाचार पर कलम से निशाना साधते Raju Sharma | EP 131 | Sahitya Tak
क्या सत्ता और प्रशासन की हकीकत को साहित्य के जरिए सामने लाया जा सकता है? क्या लेखक का काम सिर्फ दिखाई देने वाली सच्चाइयों को लिखना है या उन बातों को भी समझना है, जो समाज में मौजूद तो हैं, लेकिन दिखाई नहीं देतीं? क्या बचपन के अनुभव व्यक्ति के भीतर विद्रोह की भावना पैदा करते हैं? क्या सरकारी व्यवस्था में ऊंचे पद पर पहुंचने के बाद भी अपने सिद्धांतों और ईमानदारी के साथ खड़ा रहना संभव है? क्या साहित्य में आम आदमी, स्त्री-पुरुष संबंधों और सामाजिक विसंगतियों को बिना किसी संकोच के जगह मिलनी चाहिए? क्या अच्छी रचना के लिए कल्पना और यथार्थ दोनों जरूरी हैं? क्या हिंदी में क्राइम फिक्शन को और बेहतर तरीके से लिखा जाना चाहिए? इन्हीं और ऐसे ही कई सवालों पर खुलकर अपनी बात रखी लेखक और भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी राजू शर्मा ने. साहित्य तक के खास कार्यक्रम 'बातें-मुलाकातें' में वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश पाण्डेय के साथ हुई इस बातचीत में उन्होंने अपने बचपन, कॉलेज के दिनों, प्रशासनिक सेवा के अनुभवों, लेखन की शुरुआत और अपनी साहित्यिक यात्रा के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को साझा किया. राजू शर्मा ने अपनी प्रमुख कृतियों 'हलफनामे', 'विसर्जन', 'मतिभ्रम', और 'ग़रीबज़ादे' आदि के संदर्भ में बताया कि साहित्य में केवल घटनाओं का वर्णन करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन सच्चाइयों को भी सामने लाना जरूरी है जो अक्सर हमारी नजरों से छिपी रहती हैं. राजू शर्मा ने बताया कि उनका बचपन अजमेर में बीता और सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली में पढ़ाई के दौरान उनके व्यक्तित्व का नया निर्माण हुआ. कॉलेज के दिनों में रंगमंच, साहित्य और अलग-अलग विचारों से जुड़ने का अवसर मिला. उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनके भीतर सत्ता और अधिकार के प्रति सवाल करने तथा गलत बातों का विरोध करने की भावना रही है. यही दृष्टि आगे चलकर उनके लेखन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा बनी. इस बातचीत में राजू शर्मा ने अपने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 28 वर्षों के अनुभवों पर भी चर्चा की. उन्होंने बताया कि अधिकार के साथ एक तरह का दबाव और पदानुक्रम भी काम करता है, जहां अक्सर ऊपर के अधिकारी की बात मानने की अपेक्षा की जाती है. लेकिन उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी और सही-गलत के सवालों पर समझौता नहीं किया. राजू शर्मा ने अपनी कृतियों के संदर्भ में बताया कि साहित्य में केवल घटनाओं का वर्णन करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन सच्चाइयों को भी सामने लाना जरूरी है जो अक्सर हमारी नजरों से छिपी रहती हैं. उनके अनुसार, लेखक को किसी पात्र को समझने के लिए उसकी परिस्थितियों और मनःस्थिति में उतरना पड़ता है. राजू शर्मा ने वैश्वीकरण, बाजारवाद, पूंजीवाद और गांधीवाद पर भी विचार साझा किए. उन्होंने गांधी की विरोध और अहिंसक आंदोलन की पद्धति को महत्वपूर्ण बताते हुए लोकतांत्रिक समाजवाद के साथ उसके मेल को देश के लिए उपयोगी माना. लेखन की प्रेरणा, व्यवस्था की सच्चाइयां, सत्ता के प्रति विरोध का भाव, आम आदमी का संघर्ष, स्त्री की स्वतंत्रता, गांधी के विचार और साहित्य में रस की खोज जैसे विषयों को समेटती यह बातचीत राजू शर्मा के व्यक्तित्व और उनकी साहित्यिक दृष्टि को करीब से समझने का अवसर देती है. देखिए और सुनिए वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश पाण्डेय की लेखक और भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी राजू शर्मा से यह खास बातचीत, सिर्फ साहित्य तक पर. #rajusharma #interview #government #ep131 #jaiprakashpandey #sahityatak About the Channel Sahitya Tak आपके पास शब्दों की दुनिया की हर धड़कन के साथ I शब्द जब बनता है साहित्य I वाक्य करते हैं सरगोशियां I जब बन जाती हैं किताबें, रच जाती हैं कविताएं, कहानियां, व्यंग्य, निबंध, लेख, किस्से व उपन्यास I Sahitya Tak अपने दर्शकों के लिये लेकर आ रहा साहित्य के क्षेत्र की हर हलचल I सूरदास, कबीर, तुलसी, भारतेंदु, प्रेमचंद, प्रसाद, निराला, दिनकर, महादेवी से लेकर आज तक सृजित हर उस शब्द की खबर, हर उस सृजन का लेखा, जिससे बन रहा हमारा साहित्य, गढ़ा जा रहा इतिहास, बन रहा हमारा वर्तमान व समाज I साहित्य, सृजन, शब्द, साहित्यकार व साहित्यिक हलचलों से लबरेज दिलचस्प चैनल Sahitya Tak. तुरंत सब्स्क्राइब करें व सुनें दादी मां के किस्से कहानियां ही नहीं, आज के किस्सागो की कहानियां, कविताएं, शेरो-शायरी, ग़ज़ल, कव्वाली, और भी बहुत कुछ I Sahitya Tak - Welcome to the rich world of Hindi Literature. From books to stories to poetry, essays, novels and more, Sahitya Tak is a melting pot where you will keep abreast of what's the latest in the field of literature. We also delve into our history and culture as we explore literary gems of yesteryears from Surdas, Kabir, Tulsi, Bhartendu, Premchand, Prasad, Nirala, Dinkar, Mahadevi, etc. To know more about how literature shapes our society and reflects our culture subscribe to Sahitya Tak for enriching stories, poems, shayari, ghazals, kawali and much more. Subscribe Sahitya Tak now. ............................ Links: Facebook: https://www.facebook.com/sahityatakofficial Instagram: https://www.instagram.com/sahityatak/ Twitter: https://twitter.com/sahitya_tak #BaateinMulakateinCount
Suggested videos

कृष्ण की चेतावनी | Rashmirathi | Rashmirathi by Ashutosh Rana | Ashutosh Rana Poem | Sahitya Tak
Sahitya Tak · 5:42

Sahitya Aaj Tak Lucknow | रीलों में भी पढ़ सकते हैं किताब | Divya Prakash Dubey and Nilotpal Mrinal
Sahitya Tak · 33:10

Mother had a romance with Nehru, father was a ladies' man; daughter Neelima Dalmia Adhar reveals ...
Sahitya Tak · 1:33:58

अब मैं तुमसे प्रेम नहीं करता... Shruty Kushwaha Poetry by Sanjeev Paliwal | Sad Poetry | Sahitya Tak
Sahitya Tak · 3:26

Sahitya Aaj Tak में Hasya Kavi Sammelan Live कवियों ने हंसा हंसा कर किया लोटपोट | Sahitya Tak 2024
Sahitya Tak · 1:08:25

Why did Ram abandon Sita? Ashutosh Rana on Preeti Choudhry Podcast | From Literature
Sahitya Tak · 12:06

Kumar Vishwas Shayari की ऐसी महफिल सजी कि Delhi वाले हुए मगन । Kumar Vishwas । Kumar Vishwas Latest
Sahitya Tak · 55:37

Ashok Pandey on Sahitya Aaj Tak | Gandhi, Nehru & Savarkar | Sahitya Aaj Tak | Chitra Tripathi
Sahitya Tak · 42:20